मेरे बाद किधर जायेगी तनहाई
मैं जो मरा तो मर जायेगी तनहाई
मैं जब रो रो के दरिया बन जाऊंगा
उस दिन पार उतर जायेगी तनहाई
तनहाई को घर से रुखसत कर तो दो
सोचो किस के घर जायेगी तनहाई
वीराना हूं आबादी से आया हूं
देखेगी तो डर जायेगी तनहाई
यूं आओ कि पाओं की भी आवाज़ ना हो
शोर हुआ तो मर जायेगी तनहाई
Friday, September 4, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment